
दिग्गज मलयालम अभिनेता, पटकथा लेखक और निर्देशक श्रीनिवासन (Sreenivasan) का 20 दिसंबर 2025 को 69 वर्ष की आयु में निधन हो गया
अभिनेता श्रीनिवासन
मलयालम फिल्मों के जाने-माने अभिनेता-निर्देशक श्रीनिवासन का शनिवार सुबह यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। मलयालम फिल्मों के अभिनेता श्रीनिवासन का निधन यह जानकारी फिल्म जगत के सूत्रों ने दी। उन्हें शुक्रवार रात त्रिपुनिथुरा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। वह 69 वर्ष के थे।कन्नूर के मूल निवासी श्रीनिवासन पिछले कई वर्षों से कोच्चि में रह रहे थे। अभिनेता के अलावा वह निर्देशक, पटकथा लेखक, डबिंग कलाकार और निर्माता भी थे। उन्होंने 200 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया और 1976 में ‘मणिमुझक्कम’ फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की। उनके दो बेटे-विनीत श्रीनिवासन और ध्यान श्रीनिवासन भी अभिनेता हैं। मलयालम फिल्मों के अभिनेता श्रीनिवासन का निधन/actor sreenivasan death 2025
कोच्चि
- मृत्यु का समय और स्थान: श्रीनिवासन ने शनिवार (20 दिसंबर 2025) की सुबह कोच्चि के त्रिपुनिथुरा (Tripunithura) स्थित एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली।
- निधन का कारण: वे पिछले कुछ समय से हृदय संबंधी बीमारियों और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। उन्हें शुक्रवार रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहाँ इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
- अंतिम संस्कार: उनका अंतिम संस्कार आज, 21 दिसंबर 2025 को सुबह 10 बजे त्रिपुनिथुरा के कंदनाड (Kandanad) स्थित उनके आवास पर पुलिस सम्मान के साथ किया जा रहा है।
- प्रमुख योगदान: श्रीनिवासन ने पांच दशकों के अपने करियर में 225 से अधिक फिल्मों में काम किया। वे अपनी बेहतरीन पटकथाओं और व्यंग्यात्मक अभिनय के लिए जाने जाते थे। मलयालम फिल्मों के अभिनेता श्रीनिवासन का निधन/actor sreenivasan death 2025
मलयालम सिनेमा के महान अभिनेता और श्निर्देशक श्रीनिवासन जी एवं उनके योगदान को सब याद रखेंगे। अश्रुपूरित श्रद्धांजलि !! pic.twitter.com/9KD24oSZTB
— Anand Kumar Pillai (@aaapillai) December 21, 2025